गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उत्तराखण्ड के अर्न्तगत नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों का 07 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज 10 सितंबर को हुआ प्रारंभ।

काशीपुर 10 सितंबर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उत्तराखण्ड के अर्न्तगत नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों का 07 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनाक 10.09.2026 को गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र, काशीपुर के द्वारा प्रराम्भ किया गया जिसका उ‌द्घाटन श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया गन्ना एवं चीनी आयुक्त, उत्तराखण्ड के द्वारा किया गया उद्घाटन सत्र में गन्ना एवं चीनी आयुक्त, उत्तराखण्ड के द्वारा नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों को सम्बोधित करते हुए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कार्य दायित्वो का निर्वहन करने हेतु कहा गया।

उक्त 07 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों को गन्ना पर्यवेक्षक के दायित्व एवं कर्तव्य, गन्ना विकास परिषदों का गठन, उद्देश्य एवं कार्य के साथ साथ गन्ना सर्वेक्षण, काप कटिंग सम्बधित जानकारी, विभागीय योजानाएं, विकास कार्यो का कियान्यवन, गन्ने की उन्नतिशील प्रजातियाँ, गुण-दोष एवं गन्ना बीज का रख रखाव, गन्ने के विभिन्न कीट/रोग उनकी पहिचान लगने का समय व रोकथाम के उपाय, शरद व बसंतकालीन गन्ना उत्पादन की नवीनतम तकनीक एवं गन्ने के साथ सहफसली खेती इत्यादि के सम्बंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

उक्त कार्यक्रम में श्री नीलेश कुमार प्रचार एवं जनसम्पर्क अधिकरी मुख्यालय / सहायक निदेशक गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र, काशीपुर श्री आशीष नेगी, सहायक गन्ना आयुक्त मुख्यालय एवं श्री कपिल कुमार गुप्ता प्रशिक्षक, गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र, काशीपुर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here