नशा तस्कर को किया पुलिस ने गिरफ्तार।

विकास नगर- देहरादून 26 अक्टूबर। दिनांक – 25/10/2026 को सांय कालीन चैकिंग के दौरान विकासनगर पुलिस द्वारा बन्दरोवाला बाग बारुद फैक्ट्री रोड देहरादून पोंटा हाईवे के पास कुल्हाल, विकासनगर से 01 अभियुक्त सन्नवर उर्फ सोनू पुत्र श्री अख्तर निवासी ग्राम कुन्जा ग्रान्ट पो0 ढालीपुर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 32 वर्ष को 8.62 ग्राम अवैध स्मैक एवं अवैध स्मैक बेचकर अर्जित धनराशि 5300 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0-327/2026 धारा- 8/21/27(A) एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त (01- सन्नवर उर्फ सोनू पुत्र श्री अख्तर निवासी ग्राम कुन्जा ग्रान्ट पो०- ढालीपुर, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र 32 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वह खुद भी नशे का आदी है तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया था। बरामद स्मैक को वह मिर्जापुर सहारनपुर से खरीद कर लाया था, जिसमें से कुछ स्मैक अभियुक्त द्वारा स्थानीय लोगों को बेच दी थी, जिसमे उसे 5300 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी। शेष बची स्मैक को बेचने के लिए अभियुक्त ग्राहको की तलाश में था पर उससे पूर्व ही चैकिंग के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम में 1- उ०नि० सूरज कण्डारी, चौकी प्रभारी कुल्हाल
2- का० मन्दीप सिंह
3- का० गौरव मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here