काशीपुर 4 जून। दिनांक 03.06.2026 को आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखण्ड-काशीपुर द्वारा परिक्षेत्र नादेही के ग्राम मन्डुवाखेडा, भगवन्तपुर एवं भूडाफार्म आदि में कृषक श्री महाराज सिंह, श्री नन्हे सिंह, श्री करतार सिंह, श्री महवीर सिंह, एवं श्री अमरजीत सिंह आदि के गन्ना सर्वेक्षण की जांच की गयी मौके पर उपस्थित कृषक श्री निपेन्द्र सिंह एवं श्री करतार सिंह से आयुक्त महोदय द्वारा गन्ने से सम्वन्धित विषयों पर वार्ता की गयी कृषकों द्वारा वताया गया कि इस वर्ष उनके द्वारा गन्ने का क्षेत्रफल बढाया गया है। पिछले वर्ष गन्ने में बिमारी लगने के कारण क्षेत्रफल / उत्पादन में कमी आयी। कृषकों द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान समय से कराये जाने की मांग की गयी। जिसमें आयुक्त महोदय द्वारा शीघ्र भुगतान कराये जाने का आश्वासन दिया गया है।
आयुक्त महोदय द्वारा गन्ना सर्वेक्षण ससमय एवं पारदर्शी रूप से करने एवं गन्ना विभाग की विभिन्न योजनाओं से कृषकों कों लाभान्वित किये जाने हेतु गन्ना सर्वेक्षण जांच के समय साथ में उपस्थित ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया, सर्वेक्षण के समय सहायक गन्ना आयुक्त मुख्यालय श्री आशीष नेगी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक श्री उदल सिंह, गन्ना विकास निरीक्षक डॉ० प्रिंयका खैरिया, कु० प्रिंयका आर्या एवं चीनी मिल प्रभारी गन्ना विकास निरीक्षक श्री जगतवीर सिंह एवं गन्ना पर्यवेक्षक श्री योगेन्द्रपाल सिंह उपस्थित रहे।







