काशीपुर 4 जून। गन्ना विकास परिषद काशीपुर में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा आज तहसील काशीपुर के ग्राम बरखेड़ी एवं गिन्नीखेड़ा में गन्ना सर्वेक्षण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में ग्राम बरखेड़ी में गन्ना पर्यवेक्षक राजेश कुमार राजपूत एवं ग्राम गिन्नी खेड़ा में सोमपाल सिंह गन्ना सर्वेक्षण करते हुए मिले । उन्होंने कार्मिकों को पारदर्शिता के साथ समय पर गन्ना सर्वेक्षण पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिसके उपरांत बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किसानों के लिए संचालित विभागीय योजनाओं का सत्यापन किया गया। उन्होंने विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किसानों से योजनाओं का फिड बैक लिया गया। किसानों द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति संतुष्ट मिले । उनके द्वारा आगामी पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति बढ़ाने के लिए किसानों से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि किसानो की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
निरीक्षण के समय गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार, गन्ना विकास निरीक्षक एवं प्रचार अधिकारी वीरेंद्र कुमार मौर्य, गन्ना पर्यवेक्षक राजेश कुमार, श्री सोमपाल सिंह, बहादुर सिंह उपस्थित रहे।







