काशीपुर 3 जून। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तराखंड के तत्वाधान में गन्ना विकास परिषद काशीपुर के द्वारा ग्राम जसपुर खुर्द में एक दिवसीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी को संबोधित करते हुए गन्ना विकास परिषद काशीपुर के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक ( एस०सी०डी०आई०) काशीपुर , बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किसानों से आगामी पराई में गन्ना आपूर्ति बढ़ाने के संबंध में सुझाव मांगे गए। उन्होंने कहा कि किसान हित विभाग के लिए सर्वोपरि है । बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किसानों द्वारा बताई गई कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया । बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि आगामी पेराई सत्र में किसानों को क्रय
केन्द्रो पर गन्ना आपूर्ति में होने वाली समस्या का समाधान गन्ना आयुक्त द्वारा कर दिया गया है, । किसान अपने गन्ना की आपूर्ति आसानी से कर सकेंगे ,सभी क्रय केंद्रों पर प्लॉट में नीचे गन्ना पलटने की किसानो को सुविधा मिलेगी , किसानों को क्रय केंद्रों पर चीनी मिल के वाहन आने तक खड़ा नहीं होना पड़ेगा । श्री राकेश कुमार गन्ना विकास निरीक्षक द्वारा गन्ने में लगने वाले रोग एवं कीट, गन्ना प्रजातियों, खाद उर्वरक के संतुलित उपयोग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश सिंह द्वारा विभागीय योजनाओं एवं पेड़ी प्रबंधन व शस्य क्रियो के बारे में जानकारी दी गई। गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा गन्ना के साथ से सहफसली खेती करने की वैज्ञानिक विधि एवं सह फसली खेती से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी । किसानों ने विभागीय अधिकारियों के सामने गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई । उन्होंने कहा कि यदि समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं दिया जाता है तो वह आगामी पराई सत्र में चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति नहीं करेंगे । विभाग द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार गाना क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए किया जा रहा है परंतु गन्ना मूल्य भुगतान नहीं दिया जा रहा है । किसान विभागीय योजनाओं से एवं गन्ना उत्पादन में सहयोग से खुश है , लेकिन समय पर भुगतान न होने से अत्यधिक परेशान है । किसानों ने गन्ना समिति के माध्यम से उधर खाद बीज उपलब्ध कराई जाने की भी मांग की । कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुभाष चंद्र, सुरेश कुमार, राजेश सिंह राजपूत, सतीश कुमार, परमजीत सिंह उस्मान अली ,कासम खान, हरविंदर सिंह , हरजीत सिंह, राजेंद्र सिंह राकेश सिंह योगेश कुमार अनवर सैफी कृष्ण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार मोहन सिंह हरपाल सिंह धीरज सिंह विकास कुमार सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।








