काशीपुर में गन्ना प्रदर्शन, गन्ना सर्वेक्षण कार्यों एवं प्रदर्शन प्लाटों का निरीक्षण किया।

काशीपुर 19 जून। उत्तराखंड राज्य के गन्ना विकास विभाग एवं चीनी उद्योग के विभागाध्यक्ष त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने परिक्षेत्र काशीपुर में ग्राम घटिया न.1, जैतपुर, ढकिया न.2, में गन्ना प्रदर्शन, गन्ना सर्वेक्षण कार्यों एवं प्रदर्शन प्लाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय उपस्थिति में कृषक समरपाल सिंह एवं कुलदीप सिंह चीमा से विभागीय योजनाओं एवं गन्ने की खेती में आने वाली परेशानियों के संबंध में समीक्षा की गई । कुलदीप सिंह चीमा द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा गन्ना विकास विभाग के प्रयासों एवं सहयोग से विगत वर्ष से 5 एकड़ अधिक गन्ना क्षेत्रफल की बुवाई की गई है । किसानों द्वारा आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग उत्तराखंड को बताया गया है कि यदि हमको गन्ना मूल्य भुगतान समय पर दिया जाता है तो आगामी वर्ष में वह अपना गन्ना क्षेत्रफल में बहुत अधिक वृद्धि कर देंगे। गन्ना आयुक्त द्वारा किसानों से अधिक से अधिक उत्पादन करने एवं उचित मूल्य पर चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति करने का सुझाव दिया गया। निरीक्षण के समय सहायक गन्ना आयुक्त आशीष नेगी, गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह सचिव प्रभारी, गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य, कुलदीप सिंह चीमा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here