काशीपुर 15 अगस्त। कार्यालय आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग काशीपुर स्थित प्रागन में स्वतंत्रता दिवस हषोंलास से बनाया गया। प्रांगण में आयुक्त श्री त्रिलोक सिंह मारतोलिया महोदय द्वारा झंडा तोलन किया गया।आयुक्त महोदय ने इस अवसर पर संदेश दिया की स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा पर्व है जो हमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। यह स्वतंत्रता हमें बड़े त्याग और बलिदान के बाद प्राप्त हुई है और हमें इसे अक्षुण्ण रखना है ।इस हेतु हम सबको मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहकर देश के विकास का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सब गन्ना विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का दायित्व है की उन्नत गन्ना प्रजाति का क्षेत्र बढ़े तथा गने का क्षेत्रफल बढ़े। जिससे कि चीनी का उत्पादन उत्तराखंड में बढ़ाया जा सके। आयुक्त महोदय द्वारा कार्यालय प्रांगण में पौधा रोपण भी किया गया।इस अवसर पर पूर्व अपर गना एवं चीनी आयुक्त श्री चंद सिंह इमलाल, प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री निलेश कुमार ,सहायक गन्ना आयुक्त मुख्यालय श्री आशीष नेगी सहायक चीनी आयुक्त तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।








