एसएसपी देहरादून के निर्देश पर “Weekend” पर चलाए जा रहे हैं देहरादून पुलिस के विशेष अभियान “नाईट स्ट्राइक” पर देर रात्रि दून पुलिस की प्रेमनगर क्षेत्र में 13 व्यक्तियों पर हुई कार्रवाई।

प्रेम नगर–देहरादून 27 अप्रैल। एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में स्थित शिक्षण संस्थानों/पीजी/हॉस्टल में गुटबाजी कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले छात्रों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के साथ-साथ अराजक तत्वों पर नकेल कसने हेतु लगातार स्थान बदल बदल कर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुये होटल रिसोर्ट, पब, बार एवं सार्वजनिक स्थानों में अवैध रूप से शराब पीने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं, उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद में नगर से देहात तक सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक: 26/03/2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस बल को ब्रीफ करते हुये कोतवाली प्रेमनगर क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा होटल/रिसोर्ट/रेस्टोरेंट/पब/बार/हॉस्टल/पीजी एवं सार्वजनिक स्थानों में अवैध रूप से शराब पीने वालों के विरूद्ध आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत संचालित हॉस्टल तथा पीजी की आकस्मिक चेकिंग की गई। साथ ही देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उन्हें थाने पर लाकर सत्यापन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी। चैकिंग अभियान के दौरान होरीजन रिजॉर्ट कोटडा संतूर में पुलिस टीम द्वारा आकस्मिक छापेमारी की कार्यवाही की गयी तथा मौके पर होटल स्वामी द्वारा अवैध रूप से 13 व्यक्तियों को शराब पिलाये जाने पर होटल स्वामी अमृतदीप पुत्र सतपाल निवासी गढ़ी कैंट देहरादून को मौके से गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली प्रेम नगर पर मु0अ0स0 83/26 धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा मौके पर शराब पीने वाले 13 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों क्रमशः 1- अमृतदीप पुत्र सतपाल निवासी 212सी गढी कैंट जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष

81 पुलिस एक्ट के तहत निम्न व्यक्तियों पर कार्यवाही की गईः-
1. सन्नी कुमार पुत्र संजय कुमार निवासी लक्खीसराय बिहार हाल निवासी सिद्वोवाला, देहरादून
2-आयुष कुमार पुत्र स्व0 श्याम सिह कुमार निवासी कौलागढ देहरादून
3. हर्षित वर्मा पुत्र विनोद कुमार वर्मा निवासी शाहजहॉपुर उत्तर प्रदेश हाल सिद्वोवाला, देहरादून
4. वेदप्रकाश पुत्र रामप्रकाश निवासी सिद्वोवाला, देहरादून
5. राहुल राठौड पुत्र संजय राठौड सिद्वोवाला, देहरादून
6. अभिराज कुमार पुत्र रमेश झॉ निवासी सिद्वोवाला, देहरादून
7. लोकेश पुत्र मदन निवासी सिद्वोवाला लगातार- देहरादून
8. जीवन सिह नेगी पुत्र रतन सिह नेगी निवासी बडोवाला देहरादून
9. आदित्य जौहरी पुत्र बिजेन्द्र जौहरी निवासी स्मिथ नगर देहरादून
10. मौहम्मद फिरेाज पुत्र मौ0 यासीन निवासी कोटडा सन्तूर देहरादून
11. अजय पुत्र राजू निवासी चिन्यालीसौड उत्तरकाशी
12. मनीष अग्रवाल पुत्र मुकेश अग्रवाल निवासी ढाकरा देहरादून
13. अंकुश मल्होत्रा पुत्र धर्मा मल्होत्रा निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश का मौके पर पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चलन किया गया।

बरामदगी :-
1- 11 बोतल अग्रेजी शराब भरी हुईABSOLUT VODKA
2-30 कैन भरी बीयर TUBORG,
3-10 डिब्बी mr.hooka फलेवर ,
4-4 हुक्के मय पाइप मय चिलम ,
5-एक खाली बोतल अग्रेजी शराब ABSOLUT VODKA
6-एक बोतल खाली अंग्रेजी शराब BLACK& WHITE,
7-1 बोतल अंग्रेजी शराब भरी हुई JAMESON
8- दो बीयर खाली TUBORG
9- 30 कैन बीयर भरी हुई TUBORG
10- आधी भरी 01 पानी की बोतल IOT,04 कॉच के गिलास नाजायज बरामद होना

पुलिस टीम में 1- नरेश राठौड प्रभारी निरीक्षक प्रेम नगर
2- वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार
3- उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह
4- उप निरीक्षक प्रदुमन नेगी
5- अपर उपनिरीक्षक जगदीश रावत
6- कांस्टेबल अमरिंदर
7- कांस्टेबल रोबिन
8- कांस्टेबल जसबीर
9- चालक घसीटू सैनी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here