एसएसपी दून द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी।

देहरादून 5 मई। आज दिनांक: 05-05-2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा वीकेंड पर्यटक सीजन के दृष्टिगत यातायात के दबाव को कम करने के लिये पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात को विस्तृत कार्य योजना तैयार करते हुए आगामी वीकेंड के दौरान उसे प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, चार धाम यात्रा तथा वीकेंड पर्यटक सीजन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निम्न दिशा निर्देश दिये गये।

1- दिल्ली देहरादून एलीवेटेड रूट के प्रारम्भ होने से वीकेंड के दौरान यातायात पर पडने वाले अतिरिक्त दबाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात को आशारोडी से मसूरी तक के रूट को अलग-अलग सैक्टरों में विभाजित करते हुए सैक्टरवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर आगामी वीकेंड के दौरान उसे लागू करने, ड्रोन के माध्यम से यातायात व्यवस्था की सतत मानीटरिंग करने तथा जनपद के मुख्य पर्यटक स्थल मसूरी में यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु अतिरिक्त पुलिस को नियुक्त करने के निर्देश दिये गये। साथ ही मसूरी व उसके आस-पास के क्षेत्र में यातायात के दबाव को कम करने के लिये अतिरिक्त पार्किंग स्थल चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया।

2- *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों को थाने लाकर उनसे आवश्यक पूछताछ की जाये। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाये।

3- सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में घटित जघन्य अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए यह सुनिश्चित कर लें कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये। जघन्य अपराधों में घटना से जुडे सभी साक्ष्यों के त्वरित संकलन के साथ समय से आरोप पत्र मां0 न्यायालय प्रेषित किये जाये। साथ ही अपराधियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये मां0 न्यायालय में भी प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाये।

4- *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वांछित/ईनामी अभियुक्तों की धरपकड हेतु सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाने पर विशेष टीम गठित कर प्रभावी कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। अभियुक्तों की तलाश हेतु सर्विलांस व अन्य माध्यमों से सभी सम्भावित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

5- थानावार लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए अनावश्यक रूप से विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले विवेचकों तथा सम्बन्धित प्रभारी का भी उत्तरदायित्व तय करते हुए उनके विरूद्ध विभागीय कार्याही अमल में लाई जायेगी।

6- निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत शस्त्र अधि0, जुआ अधि0 व अन्य के तहत थानों द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों के विरूद्ध अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही निरोधात्मक कार्यवाही में शिथिलता बरतने वाले थाना प्रभारियो को फटकार लगाते हुए कडी कार्यवाही की चेतावनी दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here