एसएसपी दून के निर्देशों पर चकराता क्षेत्र में दून पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।

चकराता–देहरादून 17 जून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं तथा आमजनमानस को नशे के दुष्परिणामो तथा उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है।

उक्त निर्देशो के क्रम में आज दिनांक: 17-06-26 को चकराता पुलिस व एएनटीएफ टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जागरूकता अभियान चलाते हुए आम जनमानस व स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस टीम द्वारा उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों, उसके प्रमुख कारणों तथा उनसे बचाव के उपायों के संबंध में जानकारी दी गयी।

अभियान के दौरान पुलिस की टीम द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों को उनके आस-पास के क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी मिलने पर उसे तत्काल पुलिस को देने तथा उनकी पहचान को पूर्ण रूप से गोपनीय रखने के संबंध में अवगत कराया गया, साथ ही स्वंय नशे से दूर रहते हुए अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के विरूद्ध जागरूक किये जाने तथा नशे के विरूद्ध चलाई जा रही दून पुलिस की मुहीम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

अंत मे उपस्थित छात्र छात्राओं व आम जन को *”say yes to life, no to drugs”* की शपथ दिलाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here