ऋषिकेश–देहरादून 30 जुलाई ।दिनांक – 29/07/2026 को ऋषिकेश पुलिस को सूचना मिली की साई मेडिकोज वीरभद्र रोड के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो पाया कि 1- अभिषेक पुत्र मनोज कुमार 2- अक्षित पुत्र स्व0 अजय कुमार तथा 3- दिक्षे पुत्र गुलशन द्वारा साई मेडिकोज पर कब्जे को लेकर साई मेडीकोज के मालिक प्रदीप सेमवाल के साथ विवाद किया जा रहा है। जिन्हें मौके पर समझाने का प्रयास किया गया तो तीनो व्यक्ति और अधिक उग्र होकर मेडिकल स्टोर के मालिक के साथ मार पीट का प्रयास करने लगे, मौके पर किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा तीनो व्यक्तियों को धारा 170/126/135 BNSS में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में 1- अ0उ0नि0 योगेन्द्र दत्त
2- का0 कुलदीप
3- का0 ब्रिजेश मौजूद थे।








