अवैध रूप से सट्टा खेलने पर हुई गिरफ़्तारी..

देहरादून 18 सितंबर . दिनाँक /09/2026 की रात्रि कैण्ट पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बाजावाला से आने वाले रास्ते पर बांस के जंगल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा लगा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये बाजावाला से आने वाले रास्ते पर बांस के जंगल के पास से एक व्यक्ति को सट्टा कापी, पैन व नगदी 4230/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त (हरक बहादुर थापा पुत्र स्व0 श्री किशन बहादुर थापा निवासी – प्रेमपुर माफी कोलागढ़ रोड़, थाना- कैन्ट, जनपद-देहरादून, उम्र-56 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वह दिहाडी मजदूरी का कार्य करता है तथा बरसात के चलते आज कल उसके पास कोई काम-धाम नहीं है, जिस कारण वह जल्द पैसा कमाने के लालच में लोगों को आनलाइन सट्टा खिलाने लगा। वह लोगों से आनलाइन सट्टा लगवाता तथा जीतने वाले की धनराशी में से अपना कमीशन काटकर बाकी पैसा उसे दे देता था। अभियुक्त के विरूद्ध 13 जुआ अधिनियम में अभियोग पंजीकृत हैं..

पुलिस टीम में अ0उ0नि0 वीरेन्द्र राम
2- हे0का0 विनय बुटोला
3- का0 कुलबीर सिंह मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here