प्रेमनगर+देहरादून 25 जुलाई। प्रेम नगर पुलिस को दिनांक 24/07/2026 को गोपनीय माध्यम से प्रेम नगर दशहरा ग्राउंड में अवैध जुए के संचालित होने की सूचना प्राप्त, जिस पर तत्काल प्रेमनगर पुलिस द्वारा रात्रि में दशहरा ग्राउंड में दबिश देते हुये मौके पर अवैध रूप से जुआ खेल रहे 03 व्यक्तियों (1- राव वीरेन्द्र पुत्र राधेश्याम यादव निवासी – नौबिजडी गांव, थाना जैसर, जिला गंगानगर, राजस्थान, उम्र – 25 वर्ष
2- धु्रव भारद्वाज पुत्र मनीष भारद्वाज निवासी 9 पी0डी0 टण्डनमार्ग लक्ष्मण चौक, थाना कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र- 25 वर्ष
3- सुगम वर्मा पुत्र राजेश कुमार वर्मा निवासी – 19 शिव कालोनी, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून, उम्र – 31 वर्ष
) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से जुए में लगाई गयी 17400/- रु० की नगदी तथा ताश की गड्डी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली प्रेम नगर पर धारा – 13 जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।








