देहरादून 28 जुलाई। दिनांक: 27-07-2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कृष्णा नगर लेबर कालोनी तिराहा ऋषिकेश के पास से मुखबिर की सूचना पर 01 संदिग्ध वाहन को रोककर चैक किया गया तो मोटर साइकिल सवार द्वारा अपना नाम परमजीत उर्फ रसगुल्ला बताया गया, जिसके बैग की तलाशी लेने पर उसके बैग से 01 किलो 202 ग्राम अवैध चरस व 7.01 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके विरूद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त (परमजीत उर्फ रसगुल्ला पुत्र पदमनाथ निवासी काले की ढाल, ऋषिकेश, उम्र – 22 वर्ष) द्वारा बताया गया कि उक्त बरामद स्मैक व चरस वो एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाया था, जिसे वो ऋषिकेश तथा आस-पास के स्थानीय नशेडियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त से पूूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के नाम प्रकाश में आये हैं, जिनकी धरपकड़ हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस टीम में 1- उ०नि० अमित कुमार
2- का० गौरव यादव मौजूद थे।








