अवैध मादक पदार्थ के साथ एक नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 4 नवंबर । दिनांक 03/11/2026 को नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/ वाहनों की चेकिंग के दौरान अजबपुर कला चौक स्थित यात्री शेड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर चेक किया गया तो उसके कब्जे से 09.38 ग्राम अवैध स्मैक व 3,110 रुपये नकद बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 458/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त स्मैक को नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, बरामद नकदी के संबंध में भी अभियुक्त द्वारा स्मैक बेचकर अर्जित करना बताया गया।

*पुलिस टीम 1- उ0नि0 विनय मोहन द्विवेदी, चौकी प्रभारी बाईपास
2- का0 हितेश कुमार
3- का0 सत्यवीर
4- का0 चक्षु कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here