अवैध पशु कटान में लिप्त 02 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 16 सितंबर। दिनांक: 16-09-26 को चैकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से कुरैशी मौहल्ला रामपुर स्थित एक दुकान में अवैध पशु कटान की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त दुकान पर दबिश देते हुए मौके से 02 अभियुक्तों (1- रहमान पुत्र तासीन निवासी कुरैशी मोहल्ला, रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष
2- शहबाज पुत्र मतलूब निवासी कुरैशी मोहल्ला रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून, उम्र- 22 वर्ष) को बडी मात्रा में भैंस वंशीय पशु के मांस तथा मांस काटने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली सहसपुर पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में 1- का0 नवबहार सिह
2- का0 अनुराग कुमार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here