देहरादून 19 जून। वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में चल रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी चैकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में विकासनगर पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक – 19/06/2026 की रात्रि को कुल्हाल विद्युत गृह विकासनगर के पास से एक संदिग्ध ऑल्टो कार को चैक किया गया तो वाहन चालक के पास से 01 देशी तमंचा तथा 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिस पर अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0 – 182/26 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त (मोनिश पुत्र जब्बार अली निवासी वार्ड नं0-04, कुंजा मद्रालियो, थाना पुरुवाला, जनपद सिरमौर, हि0प्र0, उम्र 19 वर्ष) द्वारा बताया गया कि अपने दोस्तों पर रौब जमाने के लिये वह अपने पास उक्त तमंचे को लेकर घूम रहा था, अभियुक्त से बरामद अवैध तमंचे के सम्बन्ध में जांच की जा रही है।
पुलिस टीम में 1- उ0नि0 वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी कुल्हाल
2- का0 नितिन कुमार
3- का0 मंदीप गिरी
4- का0 रजनीश मौजूद थे।









