अभियान प्रहार के तहत एक हिस्ट्रीशीटर चाकू के साथ गिरफ्तार।

देहरादून 28 अप्रैल। वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 27-04-2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास से एक अभियुक्त मुकुल पुत्र धनपाल को 01 अवैध चाकू बरामद के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली *डोईवाला पर मु0अ0स0-133/ 2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त (मुकुल पुत्र धनपाल निवासी चांदमारी निकट रेलवे स्टेशन कोतवाली डोईवाला देहरादून उम्र-21 वर्ष मय आपराधिक इतिहास ,,01-मु0अ0सं0- 303/2023 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
02-मु0अ0सं0- 020/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
03-मु0अ0स0- 167/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
04-मु0अ0स0- 133/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
05-मु0अ0स0- 219/2025 धारा 305ए/317(2) बीएनएस) का पूर्व मे भी कोतवाली डोईवाला से चोरी सहित अन्य अपराधो मे जेल जाना प्रकाश में आया है।
पुलिस टीम में 01- हे0का0 सुधीर सैनी
02- कानि0 आशीष राठी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here