रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा।

रायपुर-देहरादून 4 नवंबर । दिनांक- 02/11/2026 को वादिनी श्रीमती मीना थापा पत्नी श्री राहुल थापा निवासी रांझावाला रायपुर देहरादून ने थाना रायपुर में एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि पूजा थापा नाम की महिला द्वारा वादिनी के घर से सोने की ज्वैलरी चोरी कर ली गयी है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर तत्काल मु0अ0सं0- 465/26, धारा- 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया व घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।

गठित पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्ता को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो महिला द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया, जिसकी निशानदेही पर उसके घर से घटना में चुराई गई लगभग 06 लाख रू0 मूल्य की ज्वैलरी बरामद हुई, बरामदगी के आधार पर महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्ता (पूजा थापा पत्नी राम बहादुर थापा निवासी पंचवटी कालोनी कोतवाली रायपुर देहरादून जनपद देहरादून उम्र 44 वर्ष) द्वारा बताया गया कि उस पर काफी लोगो का कर्जा हो गया था, जिस कारण उसके द्वारा अपना कर्जा उतारने के लिए अपनी एक पुरानी परिचित मीना थापा के घर में चोरी की योजना बनाई। अभियुक्ता मीना थापा की पुरानी परिचित थी तथा उसका उनके घर पर काफी आना जाना था। जिस कारण उसके घर के सभी सामान के सम्बन्ध में पूरी जानकारी थी। जिसका फायदा उठाते हुए अभियुक्ता द्वारा मौका पाकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया ।

पुलिस टीम में 1- व०उ०नि० भरत सिंह रावत
2- उ०नि० प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बालावाला
3- म०उ०नि० वर्षा रमोला
4- अ०उ०नि० सुनील रावत
5- हे०का० दीपप्रकाश
6- हे०का० प्रकाश पुरोहित
7- का० मनोज
8- का० किशनपाल
9- का० राजेश मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here