देहरादून 3 सितंबर। दिनांक- 30/09/2026 को थाना प्रेमनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पौंधा के पास से 02 अभियुक्तों 01- आदिल मोन पुत्र मुस्तफा व 02- साबिर अली पुत्र अब्दुला को कुल 08.73 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0- 207/26 धारा 8/22/37 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो एक निजि शिक्षण संस्थान के छात्र हैं तथा अपने मंहगे शौकों को पूरा करने के लिये वे उक्त एमडीएमए को सस्ते दामों में खरीदकर लाये थे, जिसे वह शिक्षण संस्थानों में अध्ययन रत छात्रों मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
अभियुक्तों (01-आदिल मोन पुत्र मुस्तफा निवासी पालातील कोडंगालूर हाउस जिला मलप्पपुरम, केरला, हाल पता ठाकुरपुर रोड, कोतवाली प्रेमनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 22 वर्ष
02- साबिर अली पुत्र अब्दुला निवासी ग्राम मंजेरी टाउन नियर बॉय हाय स्कूल मंजेरी पोस्ट ऑफिस, नारू गैरा थाना मंजेरी जिला मलप्पपुरम, केरला हाल पता ठाकुरपुर रोड, कोतवाली प्रेम नगर, जनपद देहरादून, उम्र- 25 वर्ष) से पूछताछ के दौरान कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*lपुलिस टीम में उ0नि0 जयेन्द्र सिंह राणा, चौकी प्रभारी बिधौली
2- अ0उ0नि0 रामलाल
3- का0 निर्भय नारायण
4- का0 वीरेंद्र सिंह भण्डारी मौजूद थे।








