साइकिल चोरी की घटना का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा ,अभियुक्त के कब्जे से 6 साइकिल में बरामद।

देहरादून 28 सितंबर। – दिनांक 27 सितंबर को वादी शोभा सिंह पुत्र महेंद्र द्वारा अपनी साइकिलअपने घर से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध थाना पटेलनगर पर शिकायत दी गई, जिस पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर मु0अ0सं0 – 686/26 धारा- 305(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनवारण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर पटेल नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना के 24 घंटे के अंदर दिनांक: 27-28/09/2026 की रात्रि में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त सौरभ अरोरा पुत्र नरेश अरोड़ा को चोरी की गई साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त (सौरभ अरोरा पुत्र नरेश अरोड़ा निवासी संजय कॉलोनी, थाना पटेल नगर, उम्र- 27 वर्ष ) द्वारा बताया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चुराई गई साइकिल बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस द्वारा उसके कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चुराई गयी चोरी की 06 अन्य साइकिले बरामद की गई है, जिनके संबंध में जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम में 1- उ०नि० आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार
2- का० हरमिंदर
3- कां० चमन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here