कालसी में नियुक्त मुख्य आरक्षी श्री अमित टम्टा का हुआ आकस्मिक निधन, पुलिस परिवार में शोक की लहर।

कलसी‐विकासनगर‐देहरादून 28 सितंबर । दिनांक: 27.09.2026 की देर रात्रि को थाना कालसी में नियुक्त मुख्य आरक्षी श्री अमित टम्टा जी का आकस्मिक निधन हो गया। श्री अमित टम्टा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका उपचार आईआईबीएस अस्पताल, दिल्ली में चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा दिवंगत श्री अमित टम्टा के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।

दिवंगत श्री अमित टम्टा जी मूल रूप से जनपद नैनीताल के रहने वाले थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा 02 बच्चे (01 पुत्री व 01 पुत्र) हैं, वे वर्तमान में अपने परिवार के साथ डाकपत्थर, विकासनगर में रह रहे है तथा पिछले कुछ समय से उपचार हेतु आईआईबीएस अस्पताल दिल्ली में भर्ती थे, जिनकी उपचार के दौरान आज आकस्मिक मृत्यु हो गई है।

दिवंगत श्री अमित टम्टा जी अपने सौम्य/शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले तथा अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे, वे वर्ष 2002 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे तथा उन्होंने वर्ष 2026 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नती प्राप्त की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here