अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार.

देहरादून. सेलाकुई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 18/09/2026 की सायं को रूटीन चेकिंग के दौरान सेलाकुई स्थित सारना के पास से मुखबिर खास की सूचना पर सहसपुर की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की टैक्सी कार सं0-PB01C-0837 टोयोटा ETIOS को चैक किया तो कार की डिग्गी मे 11 गत्ते की पेटियो के अंदर कुल 126 बोतल अंग्रेजी शराब चण्डीगढ मार्का बरामद हुई। मौके से पुलिस द्वारा कार चालक अनिल सिंह पुत्र स्व0 दिनेश सिंह निवासी पैडूल 1530 ब्लॉक-एफ आदर्शनगर नजदीक शिव मन्दिर नया गांव एसएएस नगर मोहाली पंजाब उम्र 44 वर्ष को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0स0 – 142/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

अवैध शराब की बरामदगी के संबंध में अभियुक्त ( ) से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह मौहाली पंजाब मे रहता है तथा टैक्सी चलाता है, उक्त शराब को वह चंडीगढ़ से लाया था, जिसे वह शादी समारोह में सप्लाई करने के लिए पौडी गढवाल ले जा रहा था.
पुलिस टीम में उ०नि० शैंकी कुमार, थानाध्यक्ष सेलाकुई
2- अ०उ०नि० उमेद असवाल
3- का० सुधीर कुमार
4- का० संजीत कुमार मौजूद थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here