देहरादून 16 सितंबर। दिनाँक – 13/09/2026 को वादिनी श्रीमती गीता गुप्ता पत्नी सतीश निवासी 126/117 ब्लाँक गोविन्द नगर कानपुर उ0प्र0 द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी गयी की अज्ञात ऑटो चालक द्वारा वादिनी के पति सतीश को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका एटीएम व नगदी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 633/26 धारा: 123/303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक – 15/09/2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा सण्डे मार्केट ग्राउण्ड आईएसबीटी के पास से घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 01- विवेक चौधरी पुत्र मुकेश चौधरी तथा 02- मोहित शुक्ला पुत्र राजमणी शुक्ला को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से उक्त घटना में चोरी की गयी 01 अगूंठी पीली धातु, 1500/- रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल संख्या: यू0के0-07-एचए-9659 बरामद की गयी।
पूछताछ में अभियुक्तों (1- विवेक चौधरी पुत्र मुकेश चौधरी निवासी चन्द्रबनी चोईला निकट डस्कस स्कूल, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष
2- मोहित शुक्ला पुत्र राजमणी शुक्ला निवासी चन्द्रबनी चोईला निकट डस्कस स्कूल, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वह दोनो विडलांस फैक्ट्री में काम करते हैं तथा घटना वाले दिन वह दोनो भी नशे में थे। काम से छुट्टी के बाद अपनी मोटर साइकिल से घर की ओर जाने के दौरान टर्नर रोड बीएसएनएल आँफिस के सामने उन्हें एक व्यक्ति सडक किनारे लेटा हुआ दिखाई दिया, जिसने हाथ में अंगूठी तथा गले में चैन पहनी हुयी थी, दोनो अभियुक्तों द्वारा उक्त व्यक्ति के नशे में होने का फायदा उठाते हुए उक्त व्यक्ति की चैन व अगूठी और कुछ पैसे निकाल लिये। पकडे जाने के डर से जल्दीबाजी में वहां से भागते समय उनके पास से घटना में चोरी की गई चैन रास्ते में कहीं गिर गयी, जिसे उनके द्वारा ढूंढने की काफी कोशिश की गई पर वह चैन उन्हें कहीं नहीं मिली।
घटना में चुराई गई नगदी में से काफी धनराशी को उन्होने अपने नशे की आवश्यकता को पूरा करने तथा घूमने फिरने में खर्च कर दिया।
पुलिस टीम में 1- निरीक्षक नरेश सिंह राठौड़, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर
2- उ0नि0 जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
3- उ0नि0 बलवीर सिंह रावत मौजूद थे।









