चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

देहरादून 12 सितंबर। कोतवाली कैंट पर वादी श्री राहुल साधी पुत्र श्री पवित्र साधी निवासी बिन्दाल बस्ती नदी पार गोविन्दगढ़ आजाद कॉलोनी, देहरादून द्वारा एक तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के बाहर से उनकी स्पलेण्डर प्लस मोटर साइकिल संख्या: बीआर-33-एजेड-3821 को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली कैण्ट पर मु0अ0सं0- 131/2026 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली कैंट पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए आज दिनांक – 12/09/2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कैण्ट क्षेत्र से एक अभियुक्त मौहम्मद नाजिम उर्फ गोलू पुत्र मौहम्मद कासिम को उक्त घटना में चोरी गई मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त (मौहम्मद नाजिम उर्फ गोलू पुत्र मौहम्मद कासिम उम्र: 22 वर्ष निवासी म0नं0- 107 आजाद कॉलोनी, गोविन्दगढ़, थाना कैंट) द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना कों अंजाम दिया गया था। अभियुक्त घटना में चोरी की गई मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस टीम में 1- म0उ0नि0 हिमानी चौधरी, चौकी प्रभारी बिन्दाल
2- का0 योगेश सैनी
3- का0 मनोज उप्रेती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here