दिनाँक 08/09/2026 को वादिनी साक्षी चौहान पुत्री स्व० अशोक कुमार निवासी असलमपुर भुल्लन थाना नगीना देहात जिला बिजनौर हाल पता: डीएसपी चौक बड़ोवाला थाना पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून पर आकर तहरीर दी गयी कि वह तथा उनका फुफेरा भाई सत्यम कुमार पुत्र स्व0 नौभार सिंह निवासी भगवानवाला थाना धामपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता डीएसपी चौक बड़ोवाला थाना पटेल नगर देहरादून आज दिनांक 08/09/26 को समय करीब 7रू40 बजे वी मार्ट मण्डी चौक से अपनी स्कूटी से अपने घर की ओर जा रहे थे, इस दौरान जीओ पेट्रोल पम्प से करीब 200 मी0 आगे बडोवाला की ओर उनके पीछे से आ रहे मोटर साईकिल सवार दो लड़को द्वारा उनकी स्कूटी के आगे अपनी मोटर साईकिल को रोक कर उन्हें जान से मारने की नियत से उन पर फायर कर दिया, जिसमे उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर तत्काल मु0अ0सं0: 614/2026 धारा 109(1)/3(5) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली पटेल नगर पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उस के आसपास आने जाने वाले मार्गाे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व अन्य माध्यमों से घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक – 11/09/2026 को पटेलनगर पुलिस को घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों के दोबारा देहरादून आने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्धों की तलाश की गई, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा गोरखपुर चौक पर एक बिना नंबर की संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों को रोकने का प्रयास करने पर बाइक सवार व्यक्ति पुलिस टीम को चैकिंग करता देख बाइक को तेजी से भगाते हुए मौके से फरार हो गए, जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर दोनों बाइक सवार व्यक्ति चाय बागान पगडंडी पर अपनी मोटरसाइकिल को छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भाग गये। पुलिस द्वारा अपने बचाव में किए गए जवाबी फायर में एक बदमाश के पैर पर गोली लग गई तथा दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान अंकित चौहान पुत्र ध्रुव नारायण निवासी सोसायटी रोड लक्सर, केशव नगर, हरिद्वार उम्र 25 वर्ष तथा मौके से फरार बदमाश की पहचान अंकुर के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, खोखा कारतूस व बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा रानीपुर निवासी अपने परिचित मोहित के माध्यम से उससे मिली एक युवती मालिया रहमान के कहने पर कुछ दिन पूर्व अपने साथी अंकुर के साथ मिलकर बड़ोवाला क्षेत्र में एक बैंक कर्मी को जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग करने तथा आज मोहित व मालिया के कहने पर घटना में शामिल अपने साथी अंकुर के साथ फिरौती की बची हुई रकम को लेने देहरादून वापस आने की बात बतायी। पुलिस द्वारा घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर घटना में प्रकाश में आई मुख्य अभियुक्ता मालिया रहमान तथा उसके साथी मोहित की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर दोनों अभियुक्तो को देर रात्रि आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त अंकुर की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही है।
पूछताछ में घटना की मुख्य षड्यंत्रकर्ता अभियुक्ता मालिया रहमान द्वारा बताया गया कि वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक वह उज्जीवन बैंक हरिद्वार में कार्यरत थी, इस दौरान उसकी मुलाकात बिजनोर निवासी सत्यम कुमार से हुई थी, जो उसके साथ उक्त बैंक में काम करता था, जिसके बाद दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। वर्ष 2023 में अपने घर वालो के दबाव में उसने सहारनपुर निवासी एक व्यक्ति से निकाह कर लिया, तथा उज्जीवन बैंक से नौकरी छोड़कर उत्कर्ष बैंक में नौकरी शुरू कर दी। शादी के बाद भी सत्यम लगातार उसे फोन करता रहता था तथा वे दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे, जिस कारण उसकी शादी टूट गयी और वह अपने मायके में रहने लगी, इस बीच वर्ष 2025 में सत्यम उज्जीवन बैंक की देहरादून शाखा में आ गया। सत्यम लगभग चार-पांच सालों तक उसके संपर्क में रहते हुए उसे शादी का झांसा देता रहा तथा फरवरी 2026 में उसने किसी अन्य लड़की से सगाई कर ली। सगाई के बाद सत्यम ने धीरे-धीरे उससे बात करना बंद कर दिया और फेसबुक, व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर भी उसे ब्लॉक कर दिया।
सत्यम द्वारा दिये गये धोखे से आहत होकर अभियुक्ता मालिया ने सत्यम को रास्ते से हटाने की योजना बनाई तथा अपने एक साथी मोहित के माध्यम से वह अंकित चौहान जो पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है, से मिली तथा सत्यम को मारने के एवज में उसे मोटी धनराशि देने का ऑफर देते हुए उसे 5 लाख देने की बात कही तथा एडवांस्ड के तौर पर उसे 01 लाख 20 हज़ार रुपए दिए तथा बाकी की रकम सत्यम को रास्ते से हटाने के बाद देने की बात कही गई। मालिया द्वारा अभियुक्त अंकित चौहान को सत्यम की फोटो देते हुए देहरादून में उज्जीवन बैंक का कार्यालय दिखाया गया था।
योजना के अनुसार दिनांक 08/09/2026 को अभियुक्त अंकित अपने एक अन्य साथी अंकुर के साथ घटना को अंजाम देने के लिए देहरादून आया तथा शिमला बायपास रोड पर बड़ोवाला में एक सुनसान स्थान पर उसके द्वारा सत्यम की स्कूटी को ओवरटेक करते हुए उसे जान से मारने की नियत से उस पर फायर कर दिया, गोली की आवाज सुनकर वहाँ काफी लोग इकट्ठा हो गए, जिस पर दोनों अभियुक्त पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद अभियुक्ता मालिया को अज्ञात व्यक्ति द्वारा सत्यम को गोली मारने तथा घटना में केवल उसके घायल होने की जानकारी मिली, जिस पर उसके द्वारा अपने साथी मोहित के माध्यम से अंकित चौहान से सम्पर्क किया तथा आज अभियुक्ता अपने साथी मोहित के साथ अंकित चौहान से मिलने देहरादून आई थी। जहां पटेलनगर क्षेत्र में आईएसबीटी के पास से पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
01: मालिया रहमान पुत्री अब्दुल रहमान निवासी: पावदोई मौहल्ला ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 26 वर्ष
02: मोहित पुत्र भरत भूषण निवासी: पुष्कर एन्क्लेव निकट रामानंद स्कूल ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष
*मुठभेड़ में घायल अभियुक्त :*
अंकित चौहान पुत्र ध्रुव नारायण निवासी सोसायटी रोड लक्सर, केशव नगर, हरिद्वार, उम्र- 25 वर्ष
वांछित अभियुक्त अंकुर पुत्र ब्रह्मपाल निवासी लोको मोहल्ला पीर वाली गली, लक्सर, हरिद्वार
अपराधिक इतिहास,,01: मु0अ0सं0: 100/24 धारा: 380, 411, 34 भादवि कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
02: मु0अ0सं0: 580/24 धारा: 4/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
03: मु0अ0सं0: 614/26 धारा: धारा 109(1)/3(5) बीएनएस कोतवाली पटेलनगर देहरादून
04: मु0अ0सं0: 628/26 धारा: धारा 109/3(5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली पटेलनगर।
पुलिस टीम में
01: प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर, कोतवाली पटेलनगर
02: व0उ0नि0 प्रमोद शाह
03: उ0नि0 जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
04: उ0नि0 बलवीर सिंह
05: कां0 पंकज
06: कां0 अरशद
07: कां0 नितिन
08: कां0 राजेश पंवार
09: कां0 चालक बबलू
एवं
एसओजी टीम में 01: उ0नि0 संदीप कुमार, प्रभारी एसओजी नगर
02: उ0नि0 धनीराम पुरोहित
03: हे0कां0 किरण कुमार
04: कां0 मनोज सुन्दरियाल
05: कां0 आशीष राठी मौजूद थे।









