विकास नगर पुलिस ने अवैध चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार।

विकास नगर–देहरादून 10 सितंबर। कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनाँक – 09/09/2026 को सरस्वती सोनी मार्ग मातावाला बाग खाली प्लाट गेट के पास से 01 अभियुक्त प्रमोद कुमार को 436 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बरामद चरस को वह चांदपुर बिजनौर से स्थानीय नशेडियों से थोडी-थोडी मात्रा में सस्ते दामों में खरीदकर लाया था, जिसे वह देहरादून में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त (प्रमोद कुमार पुत्र श्री लखपत सिहं निवासी ग्राम ऐथाई, तहसील व थाना चाँदपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र-34 वर्ष ) पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम में 1- निरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट, प्रभारी कोतवाली नगर, देहरादून
2- उ०नि० ज्योति प्रसाद उनियाल, चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक
3- का० मोनू कुमार
4- का० शैलेन्द्र सिंह
5- का० अजमेर सिंह मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here