सेलाकुई–देहरादून 10 अगस्त। दिनांक 09/08/2026 को सेलाकुई पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शिवनगर बस्ती जाने वाले रास्ते पर राजा के ढाबे के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देते हुए अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम फिरासत पुत्र रियासत बताया तथा बताया कि वो मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवाता है तथा जीतने वाले व्यक्ति को मिलने वाली धनराशि में से अपना कमिशन काटकर शेष पैसा उस व्यक्ति को दे देता है। मौके पर अभियुक्त की तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01 पाकेट डायरी, सट्टा पर्ची तथा 2380/- रू0 नगद बरामद हुए। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0- 115/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
फिरासत पुत्र रियासत निवासी ग्राम जमनिया, थाना सिंघौली, जिला शाहजहांपुर, उ0प्र0, उम्र-38 वर्ष हाल पता हाजी की बिल्डिंग, जमनपुर, सेलाकुई, देहरादून
*बरामदगी:-*
1- एक सट्टा पर्ची, बॉल पैन व अन्य सट्टा सामग्री
2- 2380/- रू0 नगद








