सैलून में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर किया खुलासा।

देहरादून 10 अगस्त। थाना बसन्त विहार पर वादी श्री विनय कुमार निवासी: कालिका बिहार फेज 2 कारगी चौक पटेलनगर द्वारा लिखित तहरीर दी कि दिनांक 07-08-2026 की रात्रि थाना बसंत विहार क्षेत्रान्तर्गत जीएमएस रोड स्थित उनके लुक्स सैलून, महाकाल टावर में अज्ञात चोरों द्वारा सैलून के पीछे लगे एसी की कॉपर वायर तथा भवन में चल रहे विद्युत वायरिंग कार्य की वायर काटकर चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना बसंत विहार पर मु0अ0सं0- 166/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

चोरी की घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर थाना बसंत विहार पर गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गाे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो की सहायता व मुखबिर की सूचना पर दिनांक: 09-08-26 को टी-स्टेट क्षेत्र में खंडहर के पास से घटना को अंजाम देने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी किया गया माल बरामद किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों (1- नरेश सैनी पुत्र सुन्दर सैनी, निवासी जोलीग्रांट, कोठारी मोहल्ला, उम्र 23 वर्ष।
2- गुड्डू कुमार पुत्र नन्द राज, निवासी कावली रोड, खुड़बुड़ा मोहल्ला, उम्र 22 वर्ष।
3- चिंटु कुमार पुत्र सुधीर राम, निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, गुरुद्वारा के पास, उम्र 19 वर्ष
4- रुदल कुमार पुत्र दिलीन सैनी, निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, गुरुद्वारा के आगे, उम्र 18 वर्ष।) द्वारा बताया गया कि वो सभी नशे केे आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस टीम में (1) उ0नि0 सुनील नेगी
(2) म0उ0नि0 शशि पुरोहित
(3) हे0का0 राजेश सैनी
(4) का0 अनुज
(5) का0 मंदीप शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here