विकास नगर–देहरादून 7 अगस्त। कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक: 07/08/2026 को मुखबिर की सूचना पर शिव मंदिर पृथ्वीपुर विकासनगर स्थित बगीचे में जुआ खेल रहे 05 अभियुक्तों ( 01-असरफ पुत्र अकबर अली निवासी नूर बस्ती बुलाकीवाला, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र 52 वर्ष
02- ग़ालिब पूत्र कल्लू निवासी नूर बस्ती बुलाकीवाला, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष
03- सुनील पूत्र मायाराम निवासी बरोटीवाला (पृथ्वीपुर खेडा) थाना विकासनगर, देहरादून, उम्र 38 वर्ष,
04- जीशान पूत्र नसीम अहमद निवासी बुलाकीवाला, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 39 वर्ष,
05- सोयेब पूत्र खलील निवासी बुलाकीवाला कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र- 28 वर्ष ) को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 8150 रुपये नगद व 52 ताश के पत्ते बरामद हुये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना विकासनगर में मु0अ0सं0 – 236/ 2026 धारा -13G ACT पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में 01- कानि0 मनोज भारती
02- कानि0 अमित परमार मौजूद थे।








