उत्तरकाशी 7 अगस्त। जनपद पिथौरागढ़ में तहसील तेजम में हल्की वर्षा हो रही है, शेष सभी जनपदों में बादल छाए हैं।
जनपद – उत्तरकाशी NH 34 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेलगुगाड़, नालूपानी, गंगनानी के पास मलबा आने से मार्ग बंद है, जिसे खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है।
उत्तरकाशी NH 134 यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्बिल,स्यानाचट्टी के पास मलबा आने से मार्ग बंद है, मार्ग को खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है।
चारधाम यात्रा के बद्रीनाथ एवं केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।
सभी जनपदों से आपदा संबंधी सूचना शून्य है।







