खोया बैग ढूँढ लौटाया वापिस,,, महिला के चेहरे पर खिली मुस्कान।

देहरादून 29 जुलाई। आज दिनांक – 29/07/2026 को श्रीमती रिया अरोड़ा पत्नी श्री एच0एस0 अरोड़ा निवासी- पनास वैली, सहस्त्रधारा रोड, थाना राजपुर, देहरादून द्वारा चौकी आराघर पर आकर बताया कि वे परेड ग्राउण्ड से एक ऑटो में बैठकर मोहिनी रोड तक आयीं थी तथा जल्दबाजी में उनका बैग उस ऑटो में छूट गया, जिसमें उनका लैपटॉप व शोध से सम्बन्धित 03 वर्ष का महत्वपूर्ण डाटा है।

सूचना पर चौकी प्रभारी आराघर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी कैमरों की सहायता से ऑटो के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी करते हुए ऑटो की पहचान कर ऑटो चालक को चौकी आराघर पर बुलवाया गया, जिससे महिला के उक्त लैपटॉप को प्राप्त कर लैपटॉप को श्रीमती रिया अरोड़ा के सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुये लैपटॉप को वापस पाकर श्रीमती रिया अरोड़ा द्वारा दून पुलिस की त्वरित कार्यवाही व कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here