प्रेमनगर–देहरादून 28 जुलाई। आज दिनांक 28/07/2026 की प्रातः कोतवाली प्रेम नगर को नंदा की चौकी के पास पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई, उक्त सूचना पर कोतवाली प्रेम नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर नंदा की चौकी के पास बनी पुलिया पूर्ण रूप से सुरक्षित मिली तथा भारी बारिश के कारण पुलिया के पास बनी एप्रोच रोड के नीचे से मिट्टी बह जाने से एप्रोच रोड का क्षतिग्रस्त होना पाया गया, उक्त क्षतिग्रस्त मार्ग को संबंधित कार्यवाही संस्था द्वारा ठीक करने का कार्य किया जा रहा है, जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया जाएगा।








