देहरादून 24 जुलाई। दिनांक 22-07-2026 को वादी लव कुमार तमांग निवासी चांदमारी घंघोडा द्वारा कोतवाली कैण्ट में अज्ञात चोर द्वारा मन्दिर से घंटियां चुरा ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कैट मे मु0अ0सं0 – 106/26 धारा 305 (डी) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक – 23/07/2026 चेकिंग के दौरान कैण्ट क्षेत्रान्तर्गत चैरी ग्राउण्ड के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त विशाल थापा को घटना में चोरी की गई मन्दिर की घंटियों के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में चोरी की गई मन्दिर की घंटियों को अभियुक्त (विशाल थापा पुत्र रामपाल थापा निवासी- ग्राम चांदमारी, घंघोडा, थाना कैंट, देहरादून) बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम में 1- अ0उ0नि0 गिरीश चन्द
2- कां0 सूरज राणा
3- कां0 केदारनाथ मौजूद थे।









