दून पुलिस ने किया 03 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार, चोरी का शत-प्रतिशत माल हुआ बरामद।

देहरादून 22 जून। दिनाँक 18-06-2026 को वादी श्री रविकांत पांडे पुत्र श्री प्रेम नारायण पांडे निवासी 19/9 राजपुर रोड जनपद देहरादून द्वारा थाना कोतवाली नगर पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर का दरवाजा तोड़कर घर से चांदी का सामान चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-220/2026 धारा-331(4), 305(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली नगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 21-06-26 को कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान के दौरान यूनिवर्सल पेट्रोल पंप के पास से मुखबिर की सूचना पर 03 महिला अभियुक्ताओं को चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तओं द्वारा बताया कि वे सभी कूडा बीनने का काम करती हैं तथा जल्द पैसा कमाने के लालच मे उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार अभियुक्ताओं में से 02 अभियुक्ताएं पूर्व में भी चोरी के अपराध में जेल जा चुकी हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:*
1. सोनिया देवी पत्नी सुनील साहनी निवासी 494 खुड़बुड़ा मोहल्ला देहरादून उम्र 29 वर्ष।
2. गुड़िया पत्नी गुड्डू निवासी उपरोक्त उम्र 20 वर्ष।
3. रीता देवी पत्नी सुरैया निवासी उपरोक्त उम्र 29 वर्ष।

*बरामदगी:*
01: घटना में चोरी किया गया लगभग 60 हजार रूपए का माल

*आपराधिक इतिहास अभियुक्ता गुड़िया*
1: मु0अ0सं0: 293/22 धारा 380/411 आईपीसी थाना नेहरू कॉलोनी।

*आपराधिक इतिहास अभियुक्ता रीता देवी*
2: मु0अ0सं0: 34/23 धारा 380/411/457/34 आईपीसी थाना नेहरू कॉलोनी।

पुलिस टीम में 1. उ0नि0 विनयता चौहान
2. उ0नि0 ज्योति कन्याल
3. हे0कां0 हर्षवर्धन
4. का0 धीरेन्द्र पतियाल
5. म0का0 गंगोत्री
6. म0का0 बिजली
7. का0 नरेंद्र
8. का0 लोकेन्द्र
9. का0 सोनी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here