देहरादून 21 जून। मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे कोतवाली विकासनगर पर टीम गठित टीम द्वारा दिनांक 20-06-26 को हीरालाईन ढकरानी से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त सोहेल उर्फ मुर्गा पुत्र निसार को 02 लाख रुपए अनुमानित मूल्य से अधिक की 7.59 ग्राम अवैध स्मैक बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0-183/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया । अभियुक्त ( सोहेल उर्फ मुर्गा पुत्र निसार निवासी वार्ड नं0 09 ढकरानी थाना विकासनगर जिला देहरादून उम्र 21 वर्ष
अपराधिक इतिहास,,
01- मु0अ0सं0 389/2021 धारा -8/21/27ए NDPS ACT कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
02- मु0अ0सं0 323/2022 धारा -8/21 NDPS ACT कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
03- मु0अ0सं0 258/2024 धारा -8/21 NDPS ACT कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
04- मु0अ0सं0-183/2026 धारा 8/21 NDPS ACT कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून) पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है।
पुलिस टीम में 01-व0उ0नि0 शिशुपाल सिंह राणा कोतवाली विकासनगर
02-उ0नि0 ओमवीर चौधरी
03-उ0नि0 संदीप पंवार
04-कानि0 नवीन कोहली
05-कानि0 नरेश पन्त
06-कानि0 अनिरुद्ध मौजूद थे।









