देहरादून 18 जून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *”ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों की धरपकड कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है।
*1- थाना रायपुर*
*528 प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
दिनांक: 17/06/2026 को रायपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पेरिस बिहार 2 रोड के पास से एक अभियुक्त जितेंद्र कुमार उर्फ सनी पुत्र चंद्र मोहन को 528 कैप्सूल ( Acetaminophen Tramadol HCL & Dicyclomine HCL Capsule Blue Colour) बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 245/2026 धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
जितेंद्र कुमार उर्फ सनी पुत्र चंद्र मोहन निवासी 28 /41 खदरी मोहल्ला सहारनपुर चौक, कोतवाली नगर, उम्र 39 वर्ष।
*बरामदगी:-* 528 नशीले कैप्सूल ( Acetaminophen Tramadol HCL & Dicyclomine HCL Capsule Blue Colour)
*2- थाना बसन्त विहार*
*496 प्रतिबन्धित नशीले कैप्सूल के साथ 01 अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में*
दिनाँक 17-06-26 को बसंत विहार पुलिस द्वारा इन्द्रानगर क्षेत्र से 496 (Dicyvlominc Hydrochloride Tramadol Hydrochluride & Acetaminophen capsule) के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना बसन्त विहार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
दिलशाद पुत्र मुन्फैईत अली निवासी 35/276 लक्खीबाग, थाना कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 38 वर्ष
*बरामदगी :-* 496 प्रतिबंधित नशीले (Dicyvlominc Hydrochloride Tramadol Hydrochluride & Acetaminophen capsule) कैप्सूल









