मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त महिला अभियुक्ता को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

15 जून । मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के विजन को साकार करने तथा वर्तमान में प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में पटेलनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दिनांक – 14/06/2026 को ब्रह्मपुरी कालाग्राउंड के पास से एक महिला अभियुक्ता को 01 किलो 29 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता (सुदामा साहनी पत्नी गौरी साहनी निवासी निकट ट्यूबवैल नंबर 04, ब्रह्मपुरी, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र – 60 वर्ष ।) के विरुद्व कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 364/2026 धारा – 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में 1- उ०नि० प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी बाजार, कोतवाली पटेलनगर
2- हे०का० सुशील कुमार
3- का० नितिन सैनी
4- म०का० किरण मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here