काशीपुर 12 जून। गन्ना विकास परिषद काशीपुर के ग्राम स्कार्ट फार्म में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं खेत बचाओ अभियान अन्तर्गत किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। एस सी डी आई काशीपुर बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा किसानों को बताया गया कि वर्तमान समय में खेती के लिए ए आई का उपयोग बेहद लाभदायक है। इस वर्ष किसानों को गन्ना आपूर्ति में परेशानी नहीं होगी। किसानों को गन्ना प्लाट में नीचे गिराने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ए आई तकनीकी के माध्यम से मोबाइल एप से किसान फसल में लगने वाले कीटों की पहचान एवं उनके रोकथाम का प्रबंधन कर सकता है। वर्तमान समय तकनीकी का समय है खेती के लिए एवं तकनीकी ज्ञान अति आवश्यक है। सचिव प्रभारी सुरेंद्र सिंह द्वारा गन्ना मूल्य भुगतान एवं समिति में उपलब्ध कीटनाशक रसायनों की जानकारी दी गई। गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार द्वारा पेड़ी प्रबंधन एवं रोग एवं कीट प्रबंधन की जानकारी दी गई। गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा गन्ना बुआई की वैज्ञानिक विधि एवं गन्ना प्रजातियों के बारे में जानकारी दी गई। किसान संगोष्ठी के उपरांत ग्राम में पौधशाला का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप शीशपाल सिंह, विकास सिंह , पान सिंह , विजय सिंह, कैलाश नैथानी, सुरेश चंद्र, विक्की चौधरी,मदन सिंह, मोहन विष्ट प्रमोद कुमार, शुभम तिवारी लोकेश शर्मा, मोहित सिंह, निखिल आदि उपस्थित रहे।









