विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कुछ अन्य राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारीयों को भी बांटे गए फॉर्म।

देहरादून 8 जून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार से प्रदेश के सभी मतदाताओं को गणना फार्म बांटने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (एम) के प्रदेश महासचिव राजकुमार पुरोहित, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव श्री जसपाल सिंह को गणना फार्म वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here