देहरादून 8 जून। दिनांक: 05-06-26 को वादी श्री मुकेश दास पुत्र श्री राज करन दास निवासी निरंजनपुर मण्डी देहरादून ने थाना रायपुर पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 04-06-2026 को यासीन खान नाम के व्यक्ति से साप्ताहिक बाजार में ठेली लगाने को लेकर हुए विवाद के चलते उक्त व्यक्ति द्वारा अपने अन्य साथियों तौफिक, आदिल, आसिफ तथा कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर नालापानी चौक के पास उन पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया। वादी के प्रार्थना पत्र पर अभियुक्त गणों के विरूद्ध जानलेवा हमला के अपराध में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल तथा उसके आस-पास जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों तथा आस-पास के लोगों से पूछताछ कर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई तथा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में नामजद एंव प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया साथ ही उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गई।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक – 07/08/2026 को प्रकरण में नामजद अभियुक्त यासीन खान पुत्र छुन्नन खान को आजाद कालोनी पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
यासीन खान पुत्र छुन्नन खान निवासी – 73 न्यू पटेलनगर, चन्द्रशेखर आजाद कालोनी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र – 31 वर्ष
पुलिस टीम में 1- उ0नि0 नरेन्द्र बिष्ट
2- का0 मुकेश कण्डारी मौजूद थे।








