वर्तमान वर्ष के फरवरी माह में SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना किया stf ने गिरफ्तार।।

5 मई । मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के परीक्षाओं में नकल पर प्रभावी रोक लगाये जाने के सम्बन्ध में दिये गये स्पष्ट निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के द्वारा परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोहो/अपराधियों के विरुद्ध कार्यावाही हेतु व्यापक कार्ययोजना बना कर कड़ी कार्यवाही करने के स्पष्ट दिशा निर्देश निर्गत किये गये है। जिसके अनुक्रम में एस0टी0एफ द्वारा भी लगातार इनपुट विकसित कर सतत कार्यवाही के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में दिनांक 13.02.2026 को SSC द्वारा आयोजित मल्टीटास्किग (नॉन टैक्निकल) स्टाफ और हवलदार ऑनलाईन परीक्षा के परीक्षा केन्द्र सेन्टर महादेवी कन्या पाठशाला देहरादून में ऑनलाईन परीक्षा के दौरान रिमोट एक्सेस संसाधनों का उपयोग कर परीक्षा में नकल कराये जाने के सम्बन्ध में दिनांक 14.02.2026 को कोतवाली नगर देहरादून पर पंजीकृत मु0अ0सं0 58/2026 धारा 11(1),11(2),12(2),66,111(3),111(4),318(2),61 सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2024 पंजीकृत कराया गया। अभियोग की संवेदनशीलता/तकनकी अनवेषण को देखते हुए उक्त अभियोग की विवेचना एसटीएफ द्वारा सम्पादित की जा रही है। एसटीएफ टीम द्वारा अभियोग की विवेचना के दौरान कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए उक्त परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का मुख्य सरगना शुभम भटनागर पुत्र अनिल भटनागर निवासी विजयनगर थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर उ0प्र0 को सहारनपुर से गिरप्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त महादेवी कन्या पाठशाला देहरादून में महादेव डिजिटल लेब नाम से लेब संचालित करता था जो कि SSC द्वारा आहुत की जाने वाली परिक्षाओं का परीक्षा केन्द्र था। दिनांक 13.02.2026 को उक्त सेन्टर में मल्टीटास्किग (नॉन टैक्निकल) स्टाफ और हवलदार ऑनलाईन परीक्षा आयोजित की जा रही थी, जिसमें एसटीएफ देहरादून को उक्त परीक्षा केन्द्र में अनुचित रिमोट एक्सस संसाधनों उपयोग कर परीक्षा में नकल कराये जाने के सम्बन्ध में गोपनीय सूचना भी प्राप्त हुई थी सूचना के आधार पर परीक्षा लेब के पास बने यू0पी0एस0 रूम में अन्डर ग्राउण्ड चेम्बर तैयार करके रिमोट एक्सस के माध्यम से अनुचित साधनों का प्रयोग अभ्यार्थियों को अनुचित लाभ प्रदान करते हुए व स्वंय को सदोष लाभ प्राप्त किया जा रहा था जिसके आधार पर मौके पर उक्त लैब एवं ऐक्सस पार्ट को सील करते हुए अभियुक्तगण नितिश कुमार, भास्कर नैथानी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था उक्त घटना के पश्चात से ही शुभम भटनागर फरार हो गया था, जिसके सम्बन्ध में एसटीएफ टीम लगातार इनपुट विकसित कर गिरप्तारी के प्रयास कर रही थी। दिनांक 04.05.2026 को एसटीएफ देहरादून टीम द्वारा उक्त वांछित अभियुक्त (शुभम भटनागर पुत्र अनिल भटनागर निवासी विजयनगर थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर उ0प्र0) को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त शुभम द्वारा पुछताछ में कुछ अहम जानकारियां भी दी है जिसके सम्बन्ध में विवेचना कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी।

एसटीएफ. टीम में 1. श्री परवेज अली, पुलिस उपाधीक्षक
2. निरीक्षक, एन.के. भट्ट
3. उ०नि० दीपक मैठाणी,
4. उ.नि. राजेश ध्यानी
5. मु ०आ० प्रमोद,
6. मु०आ० सुधीर केसला,
7. मु०आ० बृजेंद्र चौहान शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here