2 माई । पेराई सत्र 2026 27 के लिए गन्ना सर्वेक्षण नीति निर्गत की गई है। राज्य में सर्वेक्षण कार्य दिनांक 11मई 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। गन्ना विकास एवं सलाहकार समिति के सह अध्यक्ष श्री मंजीत सिंह द्वारा आज दिनांक 02 मई 2026 को कार्यालय आयुक्त में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और सभी अधिकारियों को समयान्तर्गत एवं पारदर्शिता के साथ गन्ना सर्वेक्षण कार्य किये जाने के निर्देश दिए। इस संबंध में आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने कहा कि प्रत्येक गन्ना किसान के गन्ने का सर्वेक्षण अनिवार्य रूप से किया जाए और इस कार्य में किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। आयुक्त ने कहा की किसी भी किसान का गन्ना क्षेत्र सर्वेक्षण से ना छूट पाए सर्वे के दौरान किसानों की गन्ना प्रजाति एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी अनिवार्य रूप से दर्ज की जाये। आयुक्त ने कहा कि गन्ना सर्वेक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।





