सीओ सिटी, देहरादून ने घायल मां-बेटी को तत्काल पहुँचाया अस्पताल।

देहरादून 29 अप्रैल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को आम नागरिकों की सुरक्षा एवं संकट के समय एक परिवार के सदस्य की तरह हर संभव मदद किये जाने के सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम आज दिनांक 28.04.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर को बलबीर रोड़ पर एक महिला जो स्कूल की छुट्टी से अपनी बच्ची को लेकर आ रही थी, जो अचानक स्कूटी का बैलेन्स बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिन्हें बिना देरी किये हुये एंबुलेंस का इंतजार न करते हुये अपने सरकारी वाहन से घायल महिला व उसकी बच्ची को समय से परम अस्पताल पहुँचाया गया। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर महिला के परिजनों से सम्पर्क कर परिजनों को अस्पताल बुलवाया गया। घायल महिला को समय से उपचार मिलने पर महिला के परिजनों ने दून पुलिस का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

पुलिस टीम में • क्षेत्राधिकारी नगर स्वपनिल मुयाल
• आरक्षी जीनव चन्द्र पाण्डे
• आरक्षी चालक नीरज घिण्डियाल शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here