सार्वजनिक स्थान पर मारपीट व हुड़दंग कर रहे 04 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विकास नगर–देहरादून 23 मार्च। दिनांक 22/03/2026 की रात्रि में थाना सहसपुर को सूचना प्राप्त हुई कि धर्मा वाला चौक पर कुछ शरारती तत्वों मारपीट व हुड़दंग किया जा रहा है, उक्त सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर कुछ व्यक्तियों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की जा रही थी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मारपीट करने वाले 04 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा पीड़ित व्यक्ति रविन्द्र सिंह पुत्र श्री महेन्द्र सिंह निवासी शाहपुर कल्याणपुर पो0 धर्मावाला देहरादून द्वारा उक्त व्यक्तियों के खिलाफ उनके साथ मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने व उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर अपने वाहन को खतरनाक तरीके से चलाते हुए आमजन के जीवन को खतरे में डालने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर में मु०अ०सं०- 59/26
धारा 115(2)/281/324(4)/352/351(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तों (1- इकराम पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी ग्राम धर्मावाला, सहसपुर, उम्र- 36 वर्ष
2- विशाल गोयल पुत्र राजेश रामस्वरूप गोयल निवासी शाहपुर धर्मावाला, सहसपुर, उम्र- 32 वर्ष
3- शाहरुख पुत्र लियाकत निवासी प्रतीतपुर, सहसपुर, उम्र- 26 वर्ष
4- अरशद पुत्र अलाउद्दीन निवासी प्रतीतपुर, सहसपुर, उम्र- 26 वर्ष) द्वारा घटना में प्रयुक्त कार संख्या UP37L 7421 SUV 300 को भी पुलिस द्वारा एम०वी० एक्ट में सीज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here