सुरक्षा के दृष्टिगत नैनीताल हाई कोर्ट की हुई सघन जांच।

नैनीताल 20 फरवरी। माननीय न्यायालयों की सुरक्षा के संबंध में जारी निर्देशों के अनुपालन में आज प्रदेश के समस्त जनपदों में मा० न्यायालयों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वृहद एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

जनपद प्रभारियों द्वारा *न्यायालय परिसरों में बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंधों की भौतिक समीक्षा की गई तथा प्रवेश व्यवस्था, निगरानी तंत्र एवं तैनात सुरक्षा बलों की तत्परता का परीक्षण किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन जांच* की गई तथा परिसर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।

जनपद प्रभारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा *स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का आकलन किया गया* तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावशीलता भी जांची गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here