जिम ट्रेनर के द्वारा वहां का रही एक महिला को अभद्र मैसेज एवं उसके साथ अश्लीलता करने के प्रयास में किया गया गिरफ्तार।

क्लेमेंटाउन–देहरादून 31 दिसंबर। दिनांक 29/12/2025 को एक निजी संस्था में पढ़ने वाली छात्रा ने थाना क्लेमेंटाउन पर प्रार्थना पत्र दिया कि वह पिछले 10-15 दिनों से क्लेमेंटाउन स्थित फिट एंड फाइन जिम में जिम करने जा रही थी, उक्त जिम में ट्रेनर नदीम द्वारा उनके मोबाइल पर गंदे – गंदे मेसेज करते हुए उन्हें गंदे- गंदे कमेंट किये गये साथ ही उनके साथ अश्लीलता करने का भी प्रयास किया गया, जब उक्त छात्रा अपने भाइयों के साथ जिम में जिम ट्रेनर नदीम को समझाने गई तो तो जिम ट्रेनर नदीम द्वारा उसके व उसके भाइयों के साथ भी अभद्रता की गयी, प्राप्त प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना क्लेमेंटाउन पर मु०अ०सँ०- 93/25 धारा 75/79 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त (नदीम अंसारी पुत्र हासिम निवासी HN-03, C-7 टर्नर रोड, कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र 31 वर्ष ) को क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में 1- उ०नि० गिरीश चन्द्र बडोनी
2- कां० अजय कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here