रुद्रप्रयाग 31 दिसंबर। दिनांक 31 दिसम्बर 2025 को ड्यूटी के दौरान एसडीआरएफ टीम, सब-इंस्पेक्टर आशीष डिमरी के नेतृत्व में, चोपता जनपद रुद्रप्रयाग क्षेत्र में तैनात थी। इसी दौरान बनियाकुंड के समीप एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बाइक पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया। टीम द्वारा लगभग 20 मीटर गहरी खाई में गिरे दोनों घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क तक पहुँचाया गया। इसके पश्चात घायलों को मौके पर ही प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा से संपर्क किया गया, जिसके माध्यम से दोनों घायलों (अंशुल कुमार, निवासी – बिजनौर
शिवानी, पत्नी अंशुल कुमार, निवासी – बिजनौर) को ऊखीमठ अस्पताल भेजा गया, जहाँ उनका उपचार जारी है।





