29 अक्टूबर। कल दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को सिमलगैर स्थित जय काली कलर लैब के संचालक श्री नवल किशोर रावल (व्यापार मण्डल जिला महामन्त्री) को अपनी दुकान के पास एक मंगलसूत्र गिरा हुआ मिला।
श्री रावल ने तत्काल ड्यूटी में तैनात कॉन्स्टेबल हरीश लटवाल को इस संबंध में सूचना दी।
दुकानदार व पुलिस कर्मी दोनों ने सूझबूझ और ईमानदारी का परिचय देते हुए जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सूचना प्रसारित कराई तथा मंगलसूत्र के स्वामी की खोजबीन प्रारंभ की।
खोज के उपरांत यह मंगलसूत्र रई निवासी श्रीमती लाली देवी पत्नी श्री अर्जुन सिंह का होना पाया गया।
इसके बाद महिला को बुलाकर वैरिफिकेशन के उपरांत मंगलसूत्र उन्हें सुपुर्द किया गया।
महिला एवं उनके परिजनों द्वारा कॉन्स्टेबल हरीश लटवाल तथा दुकान संचालक श्री नवल किशोर रावल की ईमानदारी, सूझबूझ और मानवीय संवेदना की सराहना की गई।
यह घटना न केवल पुलिस कर्मियों और नागरिकों के आपसी सहयोग व जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि समाज में विश्वास, नैतिकता और मानवता की भावना को भी सशक्त करती है।






