नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही* *अवैध मादक पदार्थो के साथ 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 23 अक्टूबर। ऋषिकेश पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अलग–अलग स्थानो पर चैकिग के दौरान 02 अभियुक्तों, चेतन पंवार पुत्र श्री सोबन सिह पंवार निवासी शान्तिनगर ढालवाला थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढवाल उम्र -31 वर्ष को 01 किलो 440 ग्राम गांजे व मनीष बिष्ट उर्फ चट्टानीपुत्र श्री कमल सिह बिष्ट निवासी डांडी गांव झीलवाला थाना रानीपोखरी जनपद देहरादून को 6.23 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

1- चेतन पंवार पुत्र श्री सोबन सिह पंवार निवासी शान्तिनगर ढालवाला थाना मुनि की रेती जनपद टिहरी गढवाल उम्र -31 वर्ष।
2- मनीष बिष्ट उर्फ चट्टानी पुत्र श्री कमल सिह बिष्ट निवासी डांडी गांव झीलवाला थाना रानीपोखरी जनपद देहरादून उम्र-25 वर्ष।

अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास निम्नवत है,,,1- मु0अ0सं0- 338/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना ऋषिकेश (अभियुक्त चेतन पंवार )
2- मु0अ0सं0-316/23 धारा 379/411 भादवि, थाना ऋषिकेश (अभियुक्त मनीष बिष्ट)
3- मु0अ0सं0-32/24 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट, थाना ऋषिकेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here